2 विमानों को दिल्ली एयरपोर्ट पर एक ही समय पर टेक-ऑफ व लैंडिंग की मिली अनुमति, दुर्घटना टली
दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार को एक ही समय पर विस्तारा के एक विमान को टेक-ऑफ की और एक अन्य को लैंडिंग की अनुमति दी गई। एटीसी के निर्देशों पर टेक-ऑफ टल गया। दरअसल, दिल्ली-बागडोगरा उड़ान नवनिर्मित रनवे से टेक-ऑफ कर रही थी जबकि अहमदाबाद-दिल्ली उड़ान समानांतर रनवे पर लैंड कर नवनिर्मित रनवे के आखिरी छोर की तरफ जा रही थी।