2 शोरूम और 8 कर्मचारियों वाली रिसोर्सफुल ऑटो का आईपीओ हुआ 400 गुना सब्सक्राइब
'साहनी ऑटोमोबाइल' नाम से शोरूम चलाने वाली रिसोर्सफुल ऑटोमोबाइल का ₹11.99 करोड़ का आईपीओ सोमवार को बोली के आखिरी दिन 400 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो गया। यह कंपनी दिल्ली में यामाहा के केवल 2 शोरूम चलाती है और उसके 8 कर्मचारी हैं। आईपीओ के ज़रिए कंपनी ने ₹117/शेयर पर 10.25 लाख शेयर जारी किए थे।