2 शरीर और 1 दिल वाले दुर्लभ जुड़वां बच्चों का एमपी में हुआ जन्म
शहडोल मेडिकल कॉलेज (एमपी) में 2 शरीर और 1 दिल वाले जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है जो ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उनके शरीर आपस में जुड़े हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रीवा या जबलपुर भेजा जा सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, दुनिया में बच्चे पैदा होने के 1 लाख में से एक केस में ऐसा होता है।