2 से 12 राज्यों तक बढ़ी महिलाओं के अकाउंट में पैसे भेजने की स्कीम, बढ़ रहा राजस्व घाटा
PRS रिसर्च के अनुसार, 12 राज्यों ने महिलाओं के लिए अनकंडीशनल कैश ट्रांसफर योजनाएं शुरू की हैं जो 2022-23 में सिर्फ 2 राज्यों में थीं। बकौल रिपोर्ट, चालू वित्तवर्ष में ये राज्य मिलकर ₹1,68,050 करोड़ खर्च करेंगे जो देश के जीडीपी का लगभग 0.5% है। वहीं, इनमें से 6 राज्यों ने 2025-26 के लिए राजस्व घाटे का अनुमान लगाया है।