2 स्पर्म सैंपल, 1 माइक्रोस्कोपिक फिनिश लाइन...कैसे आयोजित होगी दुनिया की पहली स्पर्म रेस?
लॉस ऐंजिलिस में 25 अप्रैल को आयोजित होने वाली दुनिया की पहली स्पर्म रेस में दो स्पर्म सैंपल्स को माइक्रोस्कोपिक रेसट्रैक पर रखकर उनकी गति पर रियल टाइम नज़र रखी जाएगी। माइक्रोस्कोपिक फिनिश लाइन को पहले पार करने वाला स्पर्म विजेता घोषित होगा। इस रेस का लक्ष्य पुरुष प्रजनन क्षमता के प्रति जागरुकता फैलाना है।