2 सिर और 4 आंख के साथ कर्नाटक में जन्मा बछड़ा, तस्वीर हुई वायरल

मंगलुरु (कर्नाटक) में एक गाय ने 2 सिर वाले बछड़े को जन्म दिया है जिसकी तस्वीर वायरल हो गई है। पशुपालक के अनुसार, मंगलवार को जन्मे बछड़े को फिलहाल बोतल से दूध पिलाया जा रहा है। बछड़े के दोनों सिर आपस में जुड़े हुए हैं और उसकी 4 आंखों में से बीच की 2 आंखें काम नहीं कर रही हैं।

Load More