MP में 2 साल का बच्चा बना 'बाल आरक्षक', पिता की ड्यूटी के दौरान हुई थी मौत
उज्जैन (एमपी) में दो वर्षीय मनवीत डोडिया को अनुकंपा के आधार पर 'बाल आरक्षक' नियुक्त किया गया है। उसके पिता रणजीत सिंह डोडिया की ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई थी। एसपी प्रदीप शर्मा ने मनवीत को चॉकलेट खिलाकर नियुक्ति पत्र सौंपा। 18-साल की उम्र और जरूरी योग्यताएं पूरी करने के बाद वह नियमित कांस्टेबल बन सकेगा।