2 साल पहले आदिवासी परिवार को मिला था ₹93 लाख का हीरा, अब फिर मिला 11.19 कैरेट का हीरा
पन्ना (एमपी) में एक आदिवासी परिवार को 11.19 कैरेट का हीरा मिला है जिसकी सरकारी नीलामी में करीब ₹30-40 लाख तक कीमत मिलने का अनुमान है। हीरे को अगली सरकारी नीलामी में बिक्री के लिए रखा जाएगा। इस परिवार को 2 साल पहले भी 19.22 कैरेट का हीरा मिला था जिसकी सरकारी नीलामी में ₹93 लाख की कीमत मिली थी।