2 साल बाद SIP का रिटर्न रहा ज़ीरो? जानें 3 साल और निवेश जारी रखने पर क्या हुआ
2-साल तक SIP करने के बाद रिटर्न ज़ीरो/निगेटिव हो तो घबराने की जरूरत नहीं, ऐतिहासिक आंकड़े इसकी तस्वीर बदल देते हैं। निफ्टी 500 TRI के 20-साल के डेटा में ऐसे 32 मामले मिले। इनमें 3-साल और निवेश जारी रखने पर 5-साल पूरे होने तक एक भी SIP निगेटिव नहीं रही जबकि 53.1% मामलों में सालाना रिटर्न 15-20% तक पहुंच गया।