2 साल में 3 शादियां कर चुका है बदलापुर में दो बच्चियों का यौन शोषण करने वाला सफाईकर्मी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बदलापुर (महाराष्ट्र) में 4-वर्षीय दो बच्चियों का यौन शोषण करने वाला स्कूल सफाईकर्मी अक्षय शिंदे दो साल में 3 शादियां कर चुका है। बकौल रिपोर्ट्स, तीनों बीवियां उसे छोड़ चुकी हैं और तीसरी शादी एक महीने चली थी। शिंदे की मां ने कहा था कि अगर उसने गलत किया है तो उसे फांसी पर चढ़ा दिया जाए।