2 साल में पहली बार भारत में सार्वजनिक तौर पर दिखाई देंगी बांग्लादेश की अपदस्थ PM शेख हसीना
बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना 2 साल बाद 5 अगस्त को भारत में पहली बार सार्वजनिक तौर पर दिखाई देंगी। वह एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगी। छात्र-प्रदर्शनों के बाद अगस्त 2024 में शेख हसीना भारत आ गई थीं। बकौल रिपोर्ट्स, वह बांग्लादेश के राजनीतिक हालात और अपनी वापसी पर बात कर सकती हैं।