2 साल से खाना नहीं खा रहा है बच्चा, रोज़ करता है उल्टियां, यूके के डॉक्टरों ने बताई संभावित वजह
लिवरपूल (यूके) में एक 3-वर्षीय बच्चा करीब 2 साल से खाना नहीं खा रहा है और वह केवल दूध पीता है। बच्चे की मां जेस मैककॉर्मिक ने बताया कि बच्चे को पेट दर्द व दस्त की शिकायत रहती है और वह रोज़ उल्टियां करता है। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे को एवॉइडेंट रेस्ट्रिक्टिव फूड इनटेक डिसऑर्डर नामक बीमारी हो सकती है।