2 सगे भाई यूपी में नाबालिग बहन का करते थे गैंगरेप, पेट दर्द से हुआ गर्भवती होने का खुलासा
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में अपनी नाबालिग बहन का गैंगरेप करने के आरोप में 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। लड़की के पेट में कुछ दिनों से दर्द हो रहा था और अस्पताल में अल्ट्रासाउंड स्कैन में उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों आरोपी 2 साल से अपनी बहन का रेप कर रहे थे।