2 साल तक काम नहीं था, पिता आज भी ऑटो चलाते हैं: मिस इंडिया 2020 की रनर-अप मान्या
रिऐलिटी शो 'बिग बॉस 16' की प्रतिभागी और फेमिना मिस इंडिया 2020 की रनर-अप मान्या सिंह ने बताया है कि 2 साल तक उनके पास कोई काम नहीं था। उन्होंने कहा, "स्किन टोन या...किसी और वजह से...मुझसे कहा जाता था...'आपको काम नहीं मिल सकता'।" बकौल मान्या, पिता आज भी ऑटो चलाते हैं और मां लोकल ट्रेन से सफर करती हैं।