2 साल में 3 गुना से अधिक बढ़ी भारत की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल की संपत्ति: फोर्ब्स
फोर्ब्स के अनुसार, भारत की सबसे अमीर महिला व ओ.पी. जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल की संपत्ति पिछले दो वर्षों में 3 गुना से अधिक बढ़ी है। 2020 में जिंदल की संपत्ति $4.8 बिलियन थी जो इस साल बढ़कर $17.7 बिलियन हो गई है। समूह की स्थापना सावित्री के दिवंगत पति ओम प्रकाश जिंदल ने 1952 में की थी।