2 साल से अधिक समय बाद भारत और बांग्लादेश के बीच यात्री ट्रेन सेवाएं दोबारा हुईं शुरू

कोविड-19 महामारी के चलते 2-वर्षों से अधिक समय से बंद भारत-बांग्लादेश के बीच यात्री ट्रेन सेवाएं रविवार को दोबारा शुरू हुईं। आज से भारत-बांग्लादेश के बीच बंधन एक्सप्रेस (कोलकाता-खुलना-कोलकाता) और मैत्री एक्सप्रेस (कोलकाता-ढाका-कोलकाता) दोबारा से शुरू हुईं। इस मौके पर बांग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया, "इस महत्वपूर्ण...सेवा के दोबारा शुरू होने से यात्रियों की आवाजाही में...आसानी होगी।"

Load More