2 सैंडविच व 2 कॉफी खुद पीने के झूठ को लेकर निकाले गए कर्मी ने सिटी बैंक पर किया केस, हारा
यूके में 2 सैंडविच, 2 प्लेट पास्ता और 2 कॉफी खुद पीने का झूठ बोलने को लेकर नौकरी से निकाला गया कर्मचारी सिटी बैंक के खिलाफ मुकदमा हार गया है। उसने बैंक से खाने का पैसा मांगते हुए कहा था कि बिज़नेस ट्रिप पर उसने खाना खुद खाया। बाद में उसने माना कि खाना उसकी पार्टनर ने शेयर किया था।