20% डिस्काउंट पर एंट्री के बाद इस शेयर में लगा लोअर सर्किट, पहले दिन मुनाफे की गुंजाइश खत्म

इलेक्ट्रिक दोपहिया और ई-रिक्शा बनाने वाली सुपरटेक ईवी के शेयर बुधवार को ₹92 के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 20% की भारी छूट के साथ ₹73.60 पर लिस्ट हुए। वहीं, यह शेयर टूटकर ₹69.92 के लोअर सर्किट पर आ गया है। आईपीओ को निवेशकों द्वारा ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिला और इश्यू को 3 दिन में 4.40 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

Load More