20,000 लीटर डीज़ल से भरा टैंकर यूपी में पलटा, बाल्टी व डिब्बों में भरकर लूट ले गए लोग
सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को डीज़ल से भरा एक टैंकर पलट गया जिससे एक शख्स घायल हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बाल्टी व डिब्बों में डीज़ल भरने लगे जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। रिपोर्ट्स हैं कि टैंकर में करीब 20,000 लीटर डीज़ल भरा हुआ था और ब्रेक फेल होने के कारण यह पलटा था।