20,000 से अधिक पाकिस्तानियों को 6 मुस्लिम देशों से क्यों भेजा गया वापस?
सऊदी अरब, यूएई, ओमान, बहरीन, कतर और कुवैत ने 1 मार्च से 13 जुलाई के बीच 20,000 से अधिक पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा है। इन लोगों को गैर-कानूनी तरीके से घुसने, तय समय से ज़्यादा रुकने, भीख मांगने, ड्रग्स से जुड़े अपराधों, सुरक्षा संबंधी चिंताओं और नकली दस्तावेज़ों जैसे कारणों के चलते इन देशों से निकाला गया।