20% कर्मचारियों की छंटनी करेगा पेटीएम पेमेंट्स बैंक: रिपोर्ट

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आरबीआई की कार्रवाई के बाद पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने अपने करीब 20% कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई है। बकौल रिपोर्ट, पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने ऑपरेशन्स समेत अन्य विभागों में कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला लिया है। इन्फॉर्मेशन प्रोवाइडर 'ट्रैक्सन' के अनुसार, दिसंबर 2023 तक पेटीएम पेमेंट्स बैंक में 2,775 कर्मचारी कार्यरत थे।

Load More