20 कुत्तों ने पंजाब में 32 वर्षीय महिला पर हमला कर ली उसकी जान
कपूरथला (पंजाब) में मंगलवार शाम को 20 आवारा कुत्तों ने 32 वर्षीय महिला पर हमला कर उसकी जान ले ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला जब अपने मवेशियों को चराने के लिए खेतों में गई थी तब कुत्तों ने उस पर हमला किया था। उन्होंने बताया कि कुत्तों ने एक अन्य महिला पर भी हमला किया था।