20 नवंबर के बाद अपने फीस स्ट्रक्चर में बदलाव कर सकती है ज़ेरोधा: नितिन कामत
ज़ेरोधा के सीईओ नितिन कामत ने कहा है कि कंपनी 20 नवंबर 2024 के बाद फीस स्ट्रक्चर की समीक्षा करेगी। कामत ने 'X' पर लिखा, "हम बिजनेस पर नियमों के असर के बाद प्राइस स्ट्रक्चर में बदलाव पर फैसला करेंगे। इससे ज़ेरोधा के फ्यूचर ऐंड ऑप्शंस ट्रेड पर 60% और कुल ऑर्डर के 30% हिस्से पर असर पड़ सकता है।"