20 पदों के लिए 500+ अभ्यर्थी, बीटेक जैसा हो गया है एमबीबीएस: अस्पताल में भीड़ पर डॉक्टर
दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भीड़ की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। डॉक्टर ध्रुव चौहान ने ट्वीट किया, "20 पद, 500 से अधिक अभ्यर्थी। बीटेक जैसा हो गया है एमबीबीएस। एमबीबीएस पास करने के बाद नौकरियों...की ऐसी ही स्थिति है।" उन्होंने बताया कि यह भीड़ जीटीबी में नॉन-अकैडमिक जूनियर रेज़िडेंट डॉक्टरों के पदों के लिए लगी थी।