20 फीट की ऊंचाई पर टूटा एरियल स्टेज, हैदराबाद में कंपनी के कार्यक्रम में सीईओ की मौत
हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी में सॉफ्टवेयर कंपनी विस्टेक्स की 25वीं वर्षगांठ के समारोह में 20 फीट की ऊंचाई पर एरियल स्टेज टूटने से कंपनी के 56-वर्षीय सीईओ संजय शाह की मौत हो गई है। कार्यक्रम में शाह और कंपनी के प्रेसिडेंट विश्वनाथ राजू दतला को एरियल स्टेज से नीचे लाया जा रहा था। दतला की हालत गंभीर है।