20 बंधकों की रिहाई की शर्त पर गाज़ा में अस्थाई सीज़फायर के लिए राज़ी हुए नेतन्याहू
इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू गाज़ा में अस्थाई सीज़फायर के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हमास के पास निश्चित रूप से अब भी उनके 20 से अधिक बंधक हैं अगर उनकी रिहाई हो जाती है तो वह अस्थाई सीज़फायर के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इज़रायली सेना का उद्देश्य पूरे गाज़ा पर कब्ज़ा करना है।