20 मिनट में 2 लीटर पानी पीने के बाद अमेरिका में महिला की हुई मौत
अमेरिका में एक 35-वर्षीय महिला की 20 मिनट में लगभग 2 लीटर पानी पीने के बाद मौत हो गई। कई बोतल पानी पीने के बाद बेहोश होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था। उसके भाई ने कहा, "यह हम सभी के लिए एक झटका है।" डॉक्टरों ने बताया कि महिला की मौत 'वॉटर टॉक्सिसिटी' से हुई है।