20 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में हो सकती है झमाझम बारिश, IMD ने जारी की सूची
आईएमडी ने गुरुवार (11 सितंबर) के लिए 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को ओडिशा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना और महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है।