20 वर्षीय नर्स का यूपी के अस्पताल में डॉक्टर ने किया रेप
मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के निजी अस्पताल में एक डॉक्टर ने 20-वर्षीय नर्स के साथ कथित तौर पर रेप किया है। बकौल रिपोर्ट्स, एक अन्य महिला नर्स व एक वॉर्ड बॉय ने पीड़िता को डॉक्टर के कमरे में धकेलकर बाहर से दरवाज़ा बंद कर दिया था। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।