20 वर्षीय शेफाली वर्मा ने जड़ा विमेन्स टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज़ दोहरा शतक

20-वर्षीय भारतीय महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने विमेन्स टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज़ दोहरा शतक जड़ दिया है। शेफाली ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की और वह दोहरा टेस्ट शतक जड़ने वाली दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं। शेफाली ने 8 छक्के व 23 चौके लगाते हुए 197 गेंदों में 205-रन बनाए।

Load More