20 वर्षीय काशवी गौतम बनीं डब्ल्यूपीएल इतिहास की सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी
चंडीगढ़ की ऑल-राउंडर काशवी गौतम विमेन्स प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के इतिहास की सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी बन गई हैं। गुजरात जायंट्स ने शनिवार को डब्ल्यूपीएल 2024 की नीलामी में 20 वर्षीय काशवी को ₹2 करोड़ में खरीदा। काशवी का बेस प्राइस ₹10 लाख था और उनके लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर व यूपी वॉरियर्ज़ ने भी बोली लगाई।