20 वर्षीय जुडोका फिज़ा शेर अली का पाकिस्तान में बाउट के दौरान सिर में चोट लगने से हुआ निधन
पाकिस्तान की 20-वर्षीय जुडोका फिज़ा शेर अली का पाकिस्तान में एक बाउट के दौरान सिर में चोट लगने के बाद निधन हो गया है। वह प्रतियोगिता में 44 किलोग्राम वर्ग में प्रतिस्पर्धा कर रही थीं। पाकिस्तान जूडो फेडरेशन के एक अधिकारी ने कहा, "उन्हें वेन्यू पर मेडिकल ट्रीटमेंट देने के बाद अस्पताल ले जाया गया था...लेकिन वह नहीं बच सकीं।"