20 वर्षीय नंदिनी अगासरा ने 19वें एशियन गेम्स में ऐथलेटिक्स में जीता भारत का 10वां पदक
भारत की 20 वर्षीय नंदिनी अगासरा ने 19वें एशियन गेम्स में महिलाओं के हेप्टाथलॉन इवेंट में 5712 के कुल स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता है और एशियन गेम्स 2022 में ऐथलेटिक्स में भारत का 10वां पदक है। एशियन गेम्स 2018 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हेप्टाथलीट स्वप्ना बर्मन इस इवेंट में चौथे स्थान पर रहीं।