20 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर लिखा 'आज सब कुछ खत्म हो जाएगा'; यूपी पुलिस ने बचाई जान
नोएडा में एक 20-वर्षीय युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फंदे की तस्वीर डालकर लिखा, "आज सब कुछ खत्म हो जाएगा।" इसके बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बच गई और वह अपने परिवार की देखरेख में है। अधिकारियों ने बताया कि 18-मार्च को इस पोस्ट के बारे में नोएडा पुलिस मीडिया सेल को सूचना मिली थी।