20 वर्षीय युवती की किडनी से ताइवान में निकाली गईं 300 पथरियां, पानी की जगह पीती थी बबल टी
ताइवान में एक 20-वर्षीय युवती की किडनी से 300 से अधिक पथरियां निकाली गई हैं। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसे पानी पीना पसंद नहीं था और इसकी जगह वह बबल टी पीती थी। बुखार और कमर में तेज़ दर्द के बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां अल्ट्रासाउंड में उसकी किडनी में काफी सूजन मिली।