20 वर्षीय लड़की ने दिल्ली में डिलीवरी के बाद नवजात को टॉयलेट की खिड़की से फेंका, हुई मौत
पुलिस ने बताया है कि 20-वर्षीय अविवाहित लड़की ने सोमवार को डिलीवरी के बाद अपने नवजात को अपने अपार्टमेंट के टॉयलेट की खिड़की से फेंक दिया जिसके बाद नवजात की मौत हो गई। बकौल पुलिस, लड़की ने बताया कि उसे डर था कि समाज इस बच्चे को स्वीकार नहीं करेगा। लड़की के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।