20 वर्षीय विल स्मीड ने लगाया द हंड्रेड का पहला शतक

बर्मिंघम फीनिक्स के ओपनर विल स्मीड द हंड्रेड में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं। 20-वर्षीय स्मीड ने साउदर्न ब्रेव के खिलाफ मैच में बुधवार को 50 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए जिनमें 6 छक्के और 8 चौके शामिल हैं। इससे पहले द हंड्रेड में सर्वाधिक स्कोर 92*(40) बर्मिंघम फीनिक्स के लियाम लिविंगस्टोन का था।

Load More