20 सेकेंड में 8 बार मारी चप्पल, जड़े 11 थप्पड़; देवर और उसके दोस्त ने भाभी को पीटा
कानपुर (यूपी) में बीच सड़क भाभी और भाई को पीटते एक देवर और उसके दोस्त का वीडियो सामने आया है। दोनों व्यक्तियों ने महिला को 20 सेकेंड में 8 बार चप्पल मारी और 11 थप्पड़ जड़े। महिला के मुताबिक, वह ससुरालवालों के साथ सुलह करने गई थी लेकिन उसे मारा-पीटा गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।