20 सितंबर को नैशनल सिनेमा डे के मौके पर ₹99 में बिकेंगे फिल्मों के टिकट
मल्टीप्लेक्स असोसिएशन ऑफ इंडिया ने बताया है कि इस साल 20 सितंबर को नैशनल सिनेमा डे मनाया जाएगा और इस दिन देशभर में 4,000 से ज़्यादा स्क्रीन्स पर दिखाई जाने वाली फिल्मों के टिकट ₹99 में बिकेंगे। असोसिएशन ने कहा, "अपने दोस्तों और परिवार के साथ अपनी पसंदीदा फिल्में देखने का यह बेहतरीन मौका न चूकें।"