20 सितंबर से 4 शहरों में खेला जाएगा लेजेंड्स लीग क्रिकेट, जारी हुआ शेड्यूल
लेजेंड्स लीग क्रिकेट के तीसरे सीज़न की शुरुआत 20 सितंबर से होगी और इसका पूरा शेड्यूल जारी किया गया है। पहला मैच कोणार्क सूर्याज़ ओडिशा व मणिपाल टाइगर्स के बीच जोधपुर में खेला जाएगा जबकि फाइनल मैच 16 अक्टूबर को होगा। 200 से अधिक खिलाड़ियों वाले इस टूर्नामेंट का आयोजन चार शहरों- जोधपुर, सूरत, जम्मू और श्रीनगर में किया जाएगा।