20 साल के ऐथलीट ने तोड़ा नीरज चोपड़ा का यह रिकॉर्ड
74वें इंटर सर्विसेज़ ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप-2025 में 20-वर्षीय जैवलीन थ्रोअर शिवम लोहकरे ने 84.31 मीटर थ्रो फेंका है। इसके साथ ही शिवम ने ओलंपियन नीरज चोपड़ा के 2018 में बनाए इंटर सर्विसेज़ रिकॉर्ड (83.80 मीटर) को तोड़ दिया है लेकिन नॉन-सर्टिफाइड स्टेटस के कारण यह ऑफिशियल वर्ल्ड ऐथलेटिक्स से मान्यता योग्य नहीं है। चोपड़ा ने भी शिवम को बधाई दी है।