20 साल के करियर में कितना बदल गया कंगना रनौत का लुक? शेयर की पहले पोर्टफोलियो की तस्वीर

अभिनेत्री कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताया है कि उनके बॉलीवुड में 20 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "यह जतिन कंपानी द्वारा बनाया गया मेरा पहला पोर्टफोलियो है जिसकी बदौलत मुझे 'गैंगस्टर' फिल्म में सिमरन का किरदार मिला था।" डेब्यू के बाद, कंगना ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया।

Load More