20 साल तक ऐक्टर दीपक तिजोरी को नहीं पता चला कि वह किसी और की पत्नी के साथ रह रहे हैं: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'जो जीता वही सिकंदर' समेत कई फिल्मों में नज़र आ चुके अभिनेता दीपक तिजोरी को 20-साल तक इसका पता नहीं चला कि वह किसी और की पत्नी के साथ रह रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, दीपक की पत्नी शिवानी कानूनन किसी और की पत्नी हैं और घर से निकाले जाने के बाद दीपक को इसकी जानकारी हुई।