20 साल पहले इस होटल में था बैकग्राउंड सिंगर, आज वहीं मिला अवॉर्ड: कपिल शर्मा
कॉमेडियन कपिल शर्मा ने एक अवॉर्ड शो के दौरान भावुक होकर बताया है, "आज से 20 साल पहले मैं इसी होटल में किसी गायक के साथ कोरस गायक के तौर पर परफॉर्म करने आया था।" उन्होंने आगे बताया, "आज 20 साल बाद मुझे उसी होटल में अवॉर्ड मिल रहा है। मैं वास्तव में भगवान का बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं।"