20 साल बाद 13 सितंबर को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी 'वीर ज़ारा'

अभिनेता शाहरुख खान और ऐक्ट्रेस प्रीति ज़िंटा अभिनीत यश चोपड़ा की फिल्म 'वीर-ज़ारा' 13 सितंबर को 20 साल बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। यश राज फिल्म्स ने X पर लिखा, "रोमांस का युग वापस आ गया है। इसे अपने नज़दीकी सिनेमाघरों में देखें।" 2004 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में रानी मुखर्जी भी थीं।

Load More