20 साल विपक्ष में बैठ जाएंगे पर बाबरी मस्जिद वाले से हाथ नहीं मिलाएंगे: हुमायूं कबीर पर अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर संग समझौते पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को पश्चिम बंगाल में 20 साल तक विपक्ष में बैठना मंज़ूर है लेकिन बाबरी मस्जिद का निर्माण करवाने वाले से हाथ मिलाना नहीं। हुमायूं ने 6-दिसबंर 2025 को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद के निर्माण का शिलान्यास किया था।