20 साल से पत्नी के लिए करवा चौथ व्रत रख रहे हैं BJP सांसद प्रवीण खंडेलवाल
चांदनी चौक (दिल्ली) लोकसभा सीट से सांसद प्रवीण खंडेलवाल अपनी पत्नी के लिए पिछले 20-वर्षों से करवा चौथ पर व्रत रख रहे हैं। उन्होंने कहा, "पहली बार व्रत रखा तो पत्नी हैरान रह गई थीं। मेरे विचार से पुरुषों के यह व्रत रखने के कई कारण हैं जिनमें मुख्य रूप से समानता और सम्मान का भाव सदा बनाए रखना है।"