20 साल से वॉन्टेड नक्सली कर्नाटक में मुठभेड़ में मारा गया, 2 राज्यों ने रखा था इनाम
कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने बताया कि उडुपी ज़िले में सोमवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में 20 साल से वॉन्टेड नक्सली नेता विक्रम गौड़ा मारा गया। उन्होंने कहा, "बतौर नक्सली वह सक्रिय था...लगातार राज्यों के बीच घूम रहा था।" खबरों के अनुसार, विक्रम पर कर्नाटक पुलिस ने ₹3 लाख और केरल पुलिस ने ₹50,000 का इनाम रखा था।