20 साल बाद छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित गांव में पहुंची बिजली
सुकमा (छत्तीसगढ़) के कुंदेड़ नामक गांव में करीब 20 साल बाद बिजली पहुंची है। सुकमा के एसपी किरण चौहान ने कहा, "20 साल पहले इस क्षेत्र में बिजली थी लेकिन नक्सलियों ने गांव पर कब्ज़ा कर लिया और खंभे, तार आदि को नुकसान पहुंचाकर बिजली कनेक्टिविटी को नष्ट कर दिया।" बकौल रिपोर्ट्स, इस गांव में करीब 600 लोग रहते हैं।