20 साल से अधिक समय बाद मणिपुर में दिखाई जाएगी हिंदी फिल्म
जातीय हिंसा से प्रभावित मणिपुर में 2 दशक से अधिक समय बाद पहली बार हिंदी फिल्में दिखाई जाएंगी। आदिवासी संगठन ‘हमार छात्र संघ’ (एचएसए) ने चुराचांदपुर ज़िले में हिंदी फिल्म दिखाने की योजना बनाई है लेकिन फिल्म का नाम नहीं बताया है। बकौल एचएसए, मणिपुर में सार्वजनिक रूप से दिखाई गई आखिरी हिंदी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' थी।